Neetu Kapoor ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक GLS600, गाड़ी की कीमत जान खुली रह जाएंगी आखें! देखें वीडियो

3/11/2023 10:56:45 AM

मुंबई। नीतू कपूर ने हाल ही में मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज कंपनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ कुछ वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन में यह नई गाड़ी शामिल की है। अपनी चमचमाती नई गाड़ी के साथ एक्ट्रेस बहुत खुश नज़र आ रही है। उन्होंने गाड़ी की डिलीवरी मुंबई में ली है।

PunjabKesari

मर्सिडीज फ्रेंचाइजी टीम द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में नीतू कपूर को अपनी नई गाड़ी को रिवील करते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में वह नई गाड़ी की पूजा करती नज़र आ रहीं हैं। इस मौके पर उन्हें चॉकलेट केक कट करते भी देखा जा सकता है।

PunjabKesari

कंपनी ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं। इसमें लिखा है, 'नीतू कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है। नीतू कपूर को बधाई। आपके करियर की तरह आपकी ड्राइव भी अच्छी रहे।' आपको बता दें कि इस कार में कई शानदार फीचर हैं। जैसे मसाज सीट है। 12.3 इंच का डुएल स्क्रीन डिस्पले हैं। वहीं, इसमें सनरूफ की भी व्यवस्था हैं। यह पहली एसयूवी है, जिसे मेबैक नाम दिया गया है। इसके पहले यह मेबैक रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राम चरण और अर्जुन कपूर के पास है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mercedes-Benz Landmark Cars MH (@landmarkcarsmh)

काम की बात करें तो नीतू कपूर ने ‘जुग जुग जियो’ से 9 साल के बाद फिल्मों में वापसी की। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी थीं। एक्ट्रेस जल्द ‘लेटर टू मिस्टर खन्ना’ फिल्म में सनी कौशल की मां के रोल में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News