मम्मी नीतू का बर्थडे सेलिब्रेट करने पेर‍िस पहुंचे रणबीर, साथ में दिखा पूरा परिवार

7/8/2018 11:51:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 60 साल की हो गई हैं। नीतू का जन्म 8 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ। नीतू हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ पेरिस गई हैं। इस दौरान की तस्वीरें उनकी बेटी र‍िद्ध‍िमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 

रणबीर कपूर संग शेयर की गई तस्वीर में र‍िद्ध‍िमा अपने पत‍ि के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में ल‍िखा, #mumsbday #paris ❤️। एक तस्वीर में वह अपनी बेटी और मां नीतू के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-माई यूनिवर्स। 

 

 

बता दें कि पेर‍िस में होने वाले इस पार्टी की सारी तैयारी खुद ऋष‍ि कपूर ने की है। इस पार्टी में कपूर पर‍िवार के बेहद खास मेहमान शामिल होंगे। 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari