बेटी की हेयर स्टाइलिस्ट बनीं नीतू कपूर,नए लुक में हुबहू अपनी मम्मी की परछाई लगीं रिद्धिमा

5/30/2020 10:09:01 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी  मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर के साथ रह रही हैं। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का देहांत हुआ था। जिसके तीन दिन बाद रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। पिता को खोने के बाद वह लगातार ऋषि कपूर से जुड़ी पुरानी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपूर फैमिली अपने चहेते सदस्य को खोने के गम से अभी तक उबरा नहीं हैं।

रिद्धिमा मां के साथ मिलकर पिता के जाने का गम भुलाने की कोशिश कर रही हैं। नीतू कभी मां के साथ गेम खेल रही हैं तो कभी उनके साथ अलग अंदाज में टाइम पास कर रही हैं। वहीं अब हाल ही में नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा की हेयर स्टाइलिस्ट बन गई। उन्होंने खुद ही रिद्धिमा का हेयरकट कर दिया है। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर अपना नया लुक शेयर भी किया है जो इस समय वायरल है। अपने न्यू लुक से वो भी खासा खुश नजर आ रही हैं।

अपने नए लुक को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा-'जब आपकी मां हेयकट में एक्सपर्ट होती हैं। उन्होंने अपने इस नए लुक के लिए मां को शुक्रिया भी बोला है। कंधो तक की लंबाई वाले हेयरस्टाइल में रिद्धिमा हुबहू अपनी मम्मी की परछाई लग रही हैं। 

 

बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था, ट्रीटमेंट के लिए उन्हें यूएस ले जाया गया। बताया जाता है कि उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और बीते महीने मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया।

Smita Sharma