सिंगर नीति मोहन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, मौसी शक्ति मोहन और अनुष्का समेत स्टार्स ने लुटाया प्यार

6/18/2021 8:13:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नीति मोहन और उनके एक्टर पति निहार पांड्या इसी महीने पेरेंट्स बने हैं। नीति मोहन ने 2 जून को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नन्हें राजकुमार के घर आने से नीति और निहार की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। वहीं अब कपल ने फैंस को अपने लाडले की झलक दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है।

पहली तस्वीर में नीति और निहार बेटे आर्यवीर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नीति आर्यवीर को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ दोनों एक दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEETI MOHAN (@neetimohan18)

इसके अलावा उन्होंने और भी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में पेरेंट्स बनने की खुशी कपल के चेहरे पर झलक रही है। इन तस्वीरों को शेयर कर नीति ने लिखा-'उसके नन्हें से हाथों को पकड़ना अब तक का सबसे सुखदायी पल रहा है।

 

आर्यवीर ने हमें अपना माता पिता चुना है। हम पर भगवान की इससे ज्यादा कृपा नहीं हो सकती। उसने हमारे जीवन में खुशियां बढ़ा दी हैं।'नीति की इन प्यारी तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया है।

 

अनुष्का ने लिखा- आप दोनों खूबसूरत प्यारे लोगों को बहुत-बहुत बधाई हो। वहीं नीति मोहन की बहन मुक्ति ने लिखा 'ऑ...तुम दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता पिता हो, मैं उसे लाड प्यार से बिगाड़ने का इंतजार कर रहीं हूं, हम बहुत मस्ती करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEETI MOHAN (@neetimohan18)

 नीति के आर्यवीर को जन्म देने के बाद निहार पांड्या ने एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट साझा किया था। निहार ने लिखा था -'मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे बच्चे को वो सब सिखाने का मौका दे रही हैं जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया। वो हर दिन मेरी जिंदगी में प्यार फैला रही हैं।

सबसे जरूरी नीति और बेबी दोनों स्वस्थ और ठीक है। आज मुंबई में इस खूबसूरत बारिश के मौसम में हमने अपने बेटे को होते हुए देखा। हाथ जोड़ते हुए मोहन और पांड्या का परिवार डॉक्टर्स, अपने दोस्तों, परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता है। जिन्होंने हमेशा प्यार और साथ दिया।'नीति मोहन ने इसी साल फरवरी में फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। नीति मोहन ने15 फरवरी 2019 को निहार पांड्या  संग सात फेरे लिए थे। 

Content Writer

Smita Sharma