बिग बॉस के घर होगी इन मशहूर सिंगर्स की एंट्री, मीटू विवाद के बाद टीवी पर फिर नजर आ सकते है अनु मलिक

11/11/2020 12:28:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मेकर्स शो 'बिग बॉस 14' को और भी दिलचस्प बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और घर के सभी सदस्य भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जल्द ही बिग बॉस के घर में म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ हस्तियां प्रवेश करने वाली हैं। इन संगीतकारों में सिंगर अनु मलिक का नाम भी शामिल है।


11 नवंबर बुधवार को बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में नीति मोहन, अनु मलिक, शान और जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन जैसे नामी सिंगर्स अपनी आवाज का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं। ये म्युजिक कम्पोजर अपने म्युजिक द्वारा कंटेस्टेंट्स की दीवाली को स्पेशल बनाएंगे। हालांकि ये सितारे कुछ दिनों के लिए ही घर के मेहमान होंगे और कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा भी होंगे। सभी मिलकर घर में 'बीबी डिस्को नाइट' करेंगे।


अनु मलिक पर लग चुका है मीटू का आरोप 
इससे पहले अनु मलिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में जज के तौर पर नजर आए थे। हालांकि, मीटू के आरोपों को बाद उन्हें शो इंडियन आइडल से बाहर कर दिया था। हालांकि, उनके खिलाफ किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई। इसलिए एक बार फिर अनु मलिक 'बिग बॉस' के मंच से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।


 
 

suman prajapati