कपिल के शो में नजर आएगा ये कपल, वेलेंटाइन पर करने वाले हैं शादी, शेयर की खुद की लव स्टोरी

2/3/2019 4:27:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन जल्द ही दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड निहार पांड्या संग शादी रचाने जा रही है। ये दोनों 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन सात फेरे लेंगे। हाल ही में ये जोड़ी कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे। यहां निहार ने नीति को शादी के लिए प्रपोज़ किया। शो के दौरान होस्ट कपिल ने दोनों की लवस्टोरी से जुड़े कई सवाल किए, जिसमे कपिल ने पुछा की उनके बीच प्यार की शुरुआत कैसे हुई।

 

 

निहार ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया की नीति मोहन को वो काफी पहले से जानते थे जब वो आसमा बैंड की सदस्य थी। उस बैंड में निहार की भी एक दोस्त बतौर मेंबर थी।

 

 

 

निहार ने कई बार अपनी दोस्त से कहा की वो उनकी मुलाकात नीति मोहन से करवाए पर बात नहीं बनी। उसी दोस्त की शादी के दौरान गोवा में उनकी और नीति मोहन की मुलाकात हुई और प्यार की शुरुआत भी हो गई।

 

 

जब कपिल ने पूछा कि निहार ने नीति को प्रोपोज़ कैसे किया तो निहार ने बताया की वो नीति के साथ अपने फार्महाउस पर घूम रहे थे और एक पेड़ के नीचे आकर उन्होंने नीति को प्रोपोज किया।

 

 

प्रोपोज करने के दौरान उन्होंने घुटनों पर बैठ कर नीति से पुछा था की क्या वो उनसे शादी करेंगी। यही प्यारभरा सीन कपिल शर्मा शो के दौरान दोबारा जब निहार  ने नीति मोहन को प्रोपोज किया तो ऊपर से फूलों की बारिश की गई तो माहौल को बेहद रोमांटिक बना दिया गया। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Finally its out how nihaar jiju propose our neeti di on kapil sharma show @neetimohan18 @nihaarpandya #neetimohan #nihaarpandya #neehaar #neetianinspiration Don't forget to watch today's episode on sony tv at 9:30 pm

A post shared by neetimohan aka Cinderella (@neeti_aninspiration) on Feb 2, 2019 at 7:08pm PST

Konika