VIDEO: ''औरतें फार्ट क्यूं नहीं कर सकती?''नीना गुप्ता ने महिलाओं के लिए कही ये अहम बातें
4/27/2020 8:13:04 AM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता लॉकडाउन के चलते मुक्तेश्वर में टाइम बिता रही हैं। इस दौरान वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर कभी अपनी लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने महिलाओं पर हमेशा परफेक्ट होने वाले दबाव के बारे में बात की है। नीना अपने वीडियो में कहती है-'औरतों को कभी गैस नहीं हो सकती, उन्हें कभी एसिडिटी भी नहीं हो सकती, वह कभी डकार नहीं ले सकतीं। लॉकडाउन का समय है, कुछ ज्यादा करने को तो है नहीं तो हम सब कुछ जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं।
महिलाएं बच्चों के लिए अच्छी-अच्छी डिशेज बना रही हैं और कभी-कभी एक्स्ट्रा खाना भी खा लेती हैं। ऐसी स्थिति में पेट में गैस बने तो महिलाएं उसे छोड़ क्यों नहीं सकतीं? वह डकार क्यों नहीं ले सकतीं? वह जैसे चाहे, वैसे क्यों नहीं बैठ सकतीं? इसका अधिकार तो केवल पुरुषों के पास है। महिलाओं के पास भी यह अधिकार है लेकिन जब पुरुष खुल्लम खुल्ला कहीं भी पेट की गैस छोड़ सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं? क्यों उन्हें इसे रोकना पड़ता है या फिर दूर किसी कॉर्नर में जाना पड़ता है। क्यों? मेरा सवाल बस यही है। असहज होकर क्यों जीना?
नीना की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लाइक के साथ-सात वे उनकी वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।। एक फैन ने कहा-'बेहतरीन, आपके विचार बिलकुल सही हैं, एकदम रियल।' एक और फैन ने लिखा-'बिलकुल सही, लोगों को यह सब बातों को अब नॉर्मल तरीके से देखना चाहिए।'
 
काम की बात करें तो नीना हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आईं थीं। इसके अलावा वह कंगना रनौत के साथ फिल्म 'पंगा' में भी दिखीं थीं।