Adventure: 62 की नीना गुप्ता ने मुक्तेश्वर में की बर्फीले पहाड़ पर चढ़ाई, बोलीं-''हिम्मत कर ही ली''

2/8/2022 5:37:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने ही अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। जहां आजकल 40 से ऊपर वाली उम्र के लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो जाता हैं। वहीं 62 की नीना गुप्ता कड़कड़ाती ठंड में बर्फीले पहाड़ की चढ़ाई कर नया उदाहरण सेट कर रही हैं। हाल ही में नीना ने  बर्फीले, चिकने पहाड़ों पर चढ़ाई की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

ये वीडियो नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने हाथ में डंडा लिए मोटे कपड़े पहने पहाड़ों की चढ़ाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि अब हम लोग मुक्तेश्वर से घर की तरफ जा रहे हैं। गाड़ी यहां नहीं आ सकती थी। इसीलिए मैंने पैर में यह पहना हुआ है और हम सब लोग धीरे-धीरे अपने घर की तरफ जा रहे हैं। हमें गुड लक विश कीजिए। बाय बाय।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

वीडियो पोस्ट करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा- 'हिम्मत कर ही ली.' और वाकई में नीना इस हिम्मत के लिए सराहनीय है। फैंस भी कमेंट कर उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे है।

PunjabKesari

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News