ड्रग्स केस में आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने की खबरों पर NCB का रिएक्शन, बोलीं-''जांच अभी जारी''

3/2/2022 1:26:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते साल ड्रग्स केस में फंसे थे। भले ही आर्यन खान को जमानत मिल गई हैं लेकिन वह बिना NCB को बताए विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही आए दिन इस केस को लेकर कोई ना कोई अपडेट आती रहती है।

PunjabKesari

कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि केस की जांच कर रही टीम को आर्यन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है लेकिन अब इस खबर पर  SIT चीफ और NCB डीडीजी (ऑपरेशन) संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जांच अभी जारी है। ये कहना जल्दबाजी होगी कि आर्यन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

PunjabKesari

 

संजय सिंह ने कहा- 'ये कहना जल्दबाजी होगी कि आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जांच अभी जारी है। कई बयान दर्ज किए गए हैं। अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।'

PunjabKesari

इससे पहले बताया जा रहा था कि आर्यन को क्लिनचिट मिलने वाली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की तरफ से ये जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि वो एक बड़ी ड्रग्स साजिश या इंटरनेशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का हिस्सा थे। क्रूज पर मारी गई रेड में भी कुछ अनियमितताएं थीं, जिस वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई।

PunjabKesari

 समीर वानखेड़े ने पिछले साल 2 अक्टूबर को मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारा था। NCB को इस छापेमारी में ड्रग्स और नकद रुपये भी बरामद हुए थे। आर्यन के साथ 17 और लोगों के नाम भी सामने आए थे। इस केस में आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कई दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। इस दौरान राजनीति के गलियारों में भी काफी हलचल देखने को मिली थी।

PunjabKesari

खैर अब आर्यन खान सब कुछ भुलाकर खुद पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्हें बहन सुहाना खान के साथ IPL 2022 के ऑक्शन में देखा गया था।इसके बाद आर्यन को सुहाना और मां गौरी खान के साथ फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की पोस्ट वेडिंग पार्टी में स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं आर्यन को जाह्नवी कपूर, अहान शेट्टी संग पार्टी करते देखा गया था। ये भी बताया जा रहा है कि आर्यन खान एक वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास एक मूवी भी है जिस पर वो अपना पूरा ध्यान दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News