'नजर' फेम एक्ट्रेस ने बाॅयफ्रेंड संग रचाई शादी, पालकी में दुल्हन ने ली ग्रैंड एंट्री

12/14/2019 10:03:05 AM

मुंबई: टीवी सीरियल 'नजर' में रूबी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस सोन्या अयोद्धया शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने 12 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड और एक्टर हर्ष सिमोर से जयपुर में शादी रचाई। कपल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे।

शादी में सोनिया राजस्थानी लुक में दिखीं। पीच कलर के लंहगे, हैवी गोल्डन ज्लैवरी में सोन्या बेहद खूबसूरत नजर आईं। सोन्या की माथापट्टी उन्हें कॉम्पलिमेंट कर रही थीं।

वहीं हर्ष व्हाइट कलर की शेरवानऔर यल्लो कलरी के साफे में हैंडसम दिखे। सोन्या अयोद्धया और हर्ष सिमोर की शादी की तस्वीरों को उनके फैन क्लब और दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।

खुद सोन्या अयोद्धया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सोन्या की शादी में कसौटी जिंदगी के 2 के स्टार एरिका फर्नांडिस और शुभवी चोकसी भी पहुंची। 

सोन्या और हर्ष की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थबी। पहली मुलाकात में सोन्या ने हर्ष को स्पॉटबॉय समझ लिया था। दरअसल, शूट के दौरान ही हर्ष प्रोप पकड़ने में सोन्या की मदद कर रहे थे। 

इस पर उन्हें लगा कि वो स्पॉटबॉय हैं। सोन्या ने उन्हें स्पॉट दादा कहा। उसके थोड़ी देर बाद सोन्या को समझ में आया कि वो तो क्रू के मेंबर ही नहीं हैं। वो तो अपने एक दोस्त की मदद कर रहे थे। 

वर्कफ्रंट पर सोन्या सीरियल 'नजर' के अलावा एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की 2 में नजर आई थी। शो में वो तनवी के किरदार में थी। इसके अलावा कई पंजाबी साॅन्ग वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। 

 

Smita Sharma