शादी के 4 महीनों बाद ही मम्मी-पापा बने नयनतारा-विग्नेश, सेरोगेसी के जरिए किया जुड़वा बच्चों का स्वागत

10/10/2022 9:57:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन इसी साल  9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। अभी कपल की शादी को 4 महीने ही हुए हैं कि उनके घर बच्चों की किलकारी गूंजी है। जी हा, नयनतारा और विग्नेश माता पिता बन गए हैं। दोनों ने सेरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है।

 

विग्नेश शिवन ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा और अपने साथ अपने दो नवजात बच्चों के पैरों को चूमते हुए 2 तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विग्नेश ने लिखा, 'नयन और मैं बन गए हैं अम्मा और अप्पा... हम धन्य हैं.. जुड़वाँ बच्चे.. हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद ने सभी अच्छी अभिव्यक्तियों को एक साथ मिलाकर, हमारे लिए एक साथ आ गया है और हमें 2 धन्य बच्चों के रूप में आ गया है। हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए हमारे... उइरो और उलगाम के लिए। जिंदगी एक साथ खूबसूरत और उज्जवल लगती है। भगवान डबल महान है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)


इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहे हैं और नयनतारा-विग्नेश को पेरेंट्स बनने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

 

बता दें, सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वां बच्चों का नाम उइरो और उलगाम रखा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News