शाहरुख खान की Jawan से लीक हुआ नयनतारा का फर्स्ट लुक, ट्रेलर के लिए एक्साइटेड हुए फैंस

7/7/2023 11:37:16 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'जवान' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्हाल न ही फिल्म का ट्रेलर आया है और न उसके बारे में कोई अपडेट। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और नयनतारा भी मुख्य किरदार में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नयनतारा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है एक्ट्रेस का यह लुक 'जवान' से है, जो लीक हो गया है।

 

'जवान' से लीक हुआ नयनतारा का लुक
शाहरुख खान की 'पठान' के बाद इस फिल्म  के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट मौजूद है ऐसे में फैंस की बेसब्री भी लाजमी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर नयनतारा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो कथिकतौर पर 'जवान' से बताई जा रही है। फिल्हाल इस बारे में ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा जा सकता ह , लेकिन तस्वीर में नयनतारा बेहद प्रभावशाली नजर आ रही है। 

एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं 'पठान' के बाद फैंस के बीच इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। यह पहली बार है जब शाहरुख नयनतारा और विजयसेतुपति एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और थलपति विजय के कैमियो होने की भी चर्चा है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 'जवान' इस साल 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Content Editor

Varsha Yadav