कभी प्रभुदेवा के साथ प्यार की सारी हदें पार करने को तैयार थी नयनतारा मगर आज भी है कुवारी

11/18/2018 12:12:33 PM

मुंबई: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा आज अपना 34वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही है। 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरू में जन्मी नयनतारा 'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

 

PunjabKesari

 

नयनतारा की गिनती हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है। नयनतारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। नयनतारा का असली नाम 'डायना मरियम कुरियन' है। नयनतारा का फिल्मीं सफर तो काफी अच्छा रहा लेकिन प्यार के मामले में वो चूक गईं।

 

PunjabKesari


एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त को शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया। जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी।

 

PunjabKesari

 

उस वक्त नयनतारा के खिलाफ काफी प्रोटेस्ट किया गया उनके पुतले भी फूंके गए। लेकिन प्रभुदेवा अब भी नयनतारा से प्यार करते थे उन्होंने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। प्रभुदेवा को पत्नी लता से हुए तलाक ने उन्हें दिवालिया होने की कगार पर ला दिया था। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी।

 

PunjabKesari


लेकिन बाद में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब प्रभुदेवा के प्यार में नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं, उनका जन्म कट्टर ईसाई परिवार में हुआ था लेकिन प्रभु देवा से शादी करने के लिए साल 2011 में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News