And the Winner is...नयन ज्योति ने जीता 'मास्टर शेफ इंडिया' सीजन 7 का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख

4/1/2023 11:08:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के पॉपुलर रिएलिटी कुकिंग शो मास्टर शेफ इंडिया सीजन 7 को फाइनली उसका विनर भी मिल गया है। असम के रहने वाले नयन ज्योति सैकिया ने मास्टर शेफ का खिताब अपने नाम किया है। नयन को मास्टरशेफ इंडिया की ट्रॉफी के साथ 25 लाख की राशि का इनाम मिला है।

PunjabKesari

 

शो में नयन को उनकी स्वीट डिशेज के लिए काफी सराहना मिली। वह महज 26 साल के हैं और बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के काफी अच्छा खाना बनाते हैं। इससे पहले वह साल 2020 में नॉर्थईस्ट कुकिंग चैंपियनशिप में फर्स्ट प्राइज जीत चुके हैं।

PunjabKesari

 

नयन ज्योति ने गुवाहाटी से गिरिजानंद चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। एक बार नयन ज्योति ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह कुकिंग में करियर बनाए, लेकिन विकास खन्ना ने उनके पिता को मनाया था। 

 <

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAYANJYOTI SAIKIA (@the_travellercook)


बता दें कि मास्टरशेफ इंडिया 7 को इस बार स्टार शेफ रणवीर बरार, गरिमा अरोड़ा और विकास खन्ना ने जज किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News