आर्टिफिशियल दिल वाले इंसान बनेंगे जैकी, नवाज निभाएंगे मंगल से आए हुए शख्स का किरदार!

7/28/2017 12:13:01 AM

मुंबईः फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने हाल ही में अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म 'कार्बन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दरअसल, यह फिल्म ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित है। इसमें 2067 का समय दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि साल 2067 में लोगों को ऑक्सीजन भी खरीदनी पड़ती है, जैसे लोग टूथपेस्ट, ब्रश या अन्य वस्तुएं खरीदते हैं।


आपको बता दें कि 'कार्बन' एक शॉर्ट फिल्म है, जिसकी कहानी ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसे गंभीर विषय पर आधारित है। इस फिल्म में 2067 का समय दिखाया जाएगा।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंगल ग्रह से आए एक शख्स के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। इस फिल्म का डायरेक्शन मैत्री बाजपेयी ने किया है। फिल्म में जैकी भगनानी और प्राची देसाई भी अहम किरदार में हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News