जापान में छुट्टियां मना रही नव्या नवेली नंदा, नांव में बैठ व्यंजनों का मजा लेती नजर आई अमिताभ की नातिन

6/13/2022 10:11:57 AM

मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों जापान में छुट्टियां मना रही है। इसके साथ नव्या सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। नव्या ने वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में नव्या किमोनो-स्टाइल टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही है। इसके साथ नव्या ने जापानी टोपी पहनी हुई है। जापानी लुक में नव्या काफी जच रही है।

नव्या नदी के बीच नांव में बैठ जापानी व्यंजनों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। नव्या ने कुछ तस्वीरों में जापान का कुदरती नजारा भी दिखाया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

बता दें कुछ दिनों से नव्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि नव्या एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी को डेट कर रही है। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। 

Content Writer

Parminder Kaur