National Film Award: 'अंधाधुन' को बेस्ट फिल्म, आयुष्मान खुराना और विकी कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

8/10/2019 11:51:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। ये पुुुुरस्कार 24 अप्रैल को घोषित होने थे लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की वजह से पुरस्कार की घोषणा देरी से हो रही थी। राम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म "अंधाधुन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। विकी कौशल को "उरी' और आयुष्मान खुराना को "अंधाधुन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। तेलुगु एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को फिल्म "महानती' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। 

PunjabKesari

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की लिस्ट-

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

 

PunjabKesari

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे ,चुम्बक (मराठी) के लिए
बेस्ट डायरेक्टर- आदित्य धर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जीता
बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म- बधाई हो

PunjabKesari
बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश, महानती (तेलुगू फिल्म)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय
स्पेशल मेंशन- महान हुतात्मा 
बेस्ट फिल्म - अंधाधुन
बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल
बेस्ट गुजराती फिल्म: रेवा
बेस्ट मराठी फिल्म-  भोंगा
बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता
बेस्ट तमिल फिल्म- बारम
बेस्ट बंगाली फिल्म - एक जे छीलो राजा
बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद
बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती
बेस्ट कोरियोग्राफर: पद्मावात के गाने घूमर के लिए कृति महेश और ज्योति तोमर

PunjabKesari
बेस्ट एक्शन डायरेक्टर- केजीएफ के लिए प्रशांत नील
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- फिल्म पद्मावत के लिए संजय लीला भंसाली

PunjabKesari
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक) - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट ऑडियोग्राफी (साउंड डिजाइनर) - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (बिन्ते दिल, पद्मावत)

PunjabKesari
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)
बेस्ट मेकअप - रंजीत
सामाजिक मुद्दे पर बेस्ट फिल्म- पैडमैन

PunjabKesari
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- उत्तराखंड

लगभग 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। ज्यूरी ने 31 कैटेगिरी में फिल्मों का चयन किया। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों की 28 दिन तक स्क्रीनिंग हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News