66th National Film Awards 2019: विक्की कौशल और आयुष्मान बने बेस्ट एक्टर, व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं सुरेखा सीकरी

12/23/2019 1:16:17 PM

मुंबई: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया। अवार्ड्स को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिए। इस इवेंट में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर, अक्षय कुमार, दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर भी पहुंचे। दिव्या दत्ता ने इस इवेंट को होस्ट किया।

विजेताओं को स्वर्ण और रजत कमल प्रदान दिए गए। इस फंक्शन में अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाना था। लेकिन सेहत ठीक न होने की वजह से बिग बी इवेंट में वहीं पहुंच सके।

इसके चलते अब अमिताभ बच्चन चाह कर भी सिनेमा जगत के इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने में असमर्थ हैं। अमिताभ बच्चन ने 22 दिसंबर की शाम को एक ट्वीट के माध्यम से खुद यह जानकारी शेयर की थी। 

एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को 'बधाई हो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। सुरेखा व्हीलचेयर पर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं। वहीं विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को इस बार बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

वहीं दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने महानती फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। बेस्ट फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'अंधाधुन' को चुना गया है।

Smita Sharma