दीवाली पर छाया मातमः राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पिनाकी चौधरी का 82 की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

10/25/2022 10:57:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 24 अक्टूबर एक तरफ जहां पूरा देश दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ बंगाली फिल्मों के डायरेक्टर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक पिनाकी चौधरी के घर मातम छा गया। पिनाकी चौधरी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। डायरेक्टर 82 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। पिनाकी के निधन की खबर से उनके चाहने वालों का बड़ा झटका लगा है।

 

पिनाकी चौधरी का निधन उनके कोलकाता स्थित आवास पर हुआ। अपने पीछे वह पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थे। एक महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तीन दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हालांकि, सोमवार को डायरेक्टर इस दुनिया को अलविदा कह गए।

 

पिनाकी चौधरी की कला और संगीत में काफी रुचि थी। उन्होंने साल 1983 में फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म छना अचेना थी। इस फिल्म में सौमित्र चटर्जी, अमोल पालेकर, तनुजा, छाया देवी ने काम किया था। उन्हें साल 1996 में संघथ (संघर्ष) के लिए और 2007 में बालीगंज कोर्ट के लिए दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। इसके अलावा उन्हें अन्य कामों के लिए भी कई बार सम्मानित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News