दुखद:नेशनल अवाॅर्ड विनर और फिल्म निर्देशिका सुमित्रा भाव का निधन, 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

4/19/2021 12:32:04 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन बुरी खबर सामने आ रही हैं। सुबह ही एक्टर मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना के निधन की खबर सामने आईं थी। वहीं अब दोपहर को मराठी फिल्मों की जानी-मानी निर्देशिका सुमित्रा भाव के दुनिया को अलविदा कहने की खबर आई। 78 साल के सुमित्रा भावे ने पुणे में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थीं और पुणे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। मराठी एक्टर मोहन अगाशे ने सुमित्रा भावे के निधन की जानकारी दी।

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'सुमित्रा जी का निधन आज सुबह 6:45 बजे पुणे के एक अस्पताल में हुआ। फेफड़ों में इंफेक्शन और कई बीमारियों के चलते वह इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं। वह पिछले 2 हफ्तों से हाॅस्पिटल में एडमिट थीं। सुमित्रा को जब इलाज के लिए  हाॅस्पिटल  में दाखिल कराया गया था तो टेस्ट के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सुमित्रा Interstitial Lung Disease नाम की बीमारी से पीड़ित थीं।'

बता दें कि सुमित्रा भावे एक बेहरतीन डायरेक्टर और राइटर के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार भी थीं। उन्होंने लगभग 50 शॉर्ट फिल्म और कुछ मराठीसीरियल्स का निर्देशन किया था।

उन्होंने 'कासव', 'अस्तु', 'वेलकम होम', 'वास्तुपुरुष', 'दहावी' जैसी कई फिल्में बनाई हैं। फिल्म कासव के लिए सुमित्रा भावे ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। 1980 के दशक में फिल्मों का निर्देशन करते हुए वे सुनील सुकथनकर के साथ जुड़ीं और दोनों ने मिलकर तकरीबन 17 फिल्मों का साथ में निर्देशन किया।
 

Content Writer

Smita Sharma