ब्राजीलियन मॉडल नतालिया की तस्वीरों ने इंटरनेंट पर मचाई सनसनी,जाॅन संग कर चुकी हैं काम

7/24/2019 11:18:25 AM

मुंबई: ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस नतालिया कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। हाल ही में नतालिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीर में वह येलो कलर की मोनोकनी में दिख रही हैं।

वहीं कुछ तस्वीरों में वह व्हाइट बिकिनी में अपनी टाॅन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। तस्वीरों में उनका दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। नतालिया की ये तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। नतालिया के इंस्टाग्राम पर 86.4k फॉलोअर हैं। नतालिया की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो जाती है। उन्हे इंस्टाग्राम की क्वीन भी कहा जाता है।


बता दें कि नतालिया मॉडलिंग के लिए इंडिया आईं थीं। हालांकि उन्होंने 2012 में किंगफिशर कैलेंडर मॉडल हंट में भाग लिया और उसे जीत लिया। इसके बाद उन्हें उसी साल किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर पर छाईं।

 

बॉलीवुड में आने से पहले नतालिया कौर ब्राजील और कई अन्य देशों में मॉडलिंग कर चुकी हैं। नतालिया को एक ओपेरा सिंगर के रूप में भी जाना जाता है।

काम की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में कन्नड़ फिल्म 'देव सन ऑफ मुड्डे गौड़ा' में एक आइटम नंबर किया था। यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई। इसी साल उन्होंने अमिताभ बच्चन और संजय दत्त की फिल्म में भी एक आइटम नंबर किया था। साल 2013 में विद्युत जामवाल और पूजा चोपड़ा स्टारर कमांडो-ए वन मैन आर्मी नतालिया की स्पेशल अपीयरेंस थी।

नतालिया जाॅन अब्राहम के साथ भी काम कर चुकी हैं।  नतालिया ने जॉन अब्राहम स्टार रॉकी हैंडसम में अन्ना की भूमिका निभाई थी। वह रोहित शेट्टी के रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी  सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। 

Smita Sharma