भतीजे कवीर को बाहों में थाम चाची नताशा स्टेनकोविक ने लुटाया खूब प्यार, छोटे भाई को एक टक निहारते दिखे अगस्त्य

7/26/2022 11:14:48 AM

मुंबई: बिग बाॅस फेम नताशा स्टेनकोविक के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। दरअसल, नताशा स्टेनकोविक के जेठ यानि भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी माता-पिता बने हैं। पंखुड़ी ने 24 जुलाई 2022को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम कवीर क्रुणाल पांड्या रखा है।

वहीं अब नताशा ने अपने भतीजे संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि नताशा ने कवीर को गोद में लिया हुआ है और वह प्यार से बेबी को निहार रही हैं।

इस तस्वीर में नताशा और कवीर के साथ नताशा के बेटे अगस्त्य भी नजर आ रहे हैं जो प्यार से अपने छोटे भाई को देख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nataša Stanković Pandya 🧡 (@natasastankovic__)

तस्वीर शेयर कर नताशा ने लिखा-'एक तस्वीर में ढेर सारा प्यार। दुनिया में आपका स्वागत है कवीर।'
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

पंखुड़ी और क्रुणाल ने साल 2017 में शादी की थी। पंखुड़ी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और वह अक्सर डांस-रील बनाती रहती हैं जो काफी पसंद की जाती हैं।
 

 

Content Writer

Smita Sharma