YouTube पर ‘नशे सी चढ़ गई’ ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड!

5/6/2017 11:49:03 AM

मुंबईः बॉलीवुड फिल्म ‘बेफ्रिके’ का गाना ‘नशे सी चढ़ गयी’ यू-ट्यूब पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। 6 महीने के भीतर इसे यू-ट्यूब पर 23.4 करोड़ बार देखा गया जिसके साथ यह सबसे तेजी से ना केवल 20 करोड़ बार देखे जाने का आंकड़ा पार करने वाले हिंदी फिल्म वीडियो में से एक बन गया बल्कि इसने वीडियो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी गाने का मुकाम भी हासिल किया। 

बता दें कि रणवीर सिंह और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म के इस गाने को पेरिस में फिल्माया गया था। रणवीर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यू-ट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी गाना। यह शानदार है।’’