कैटवॉक से नाआेमी ने किया सरप्राइज

7/11/2017 11:01:33 AM

लंदन: सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने हाल ही में हुए पेरिस फैशन वीक में अपने हुस्न के जलवे दिखाए। नाओमी ने फैशन वीक में अजेडाइन एलेइया रनवे पर सरप्राइज कैटवॉक कर सभी को चौंका दिया। यह नाओमी के लिए भावुक पल भी रहा। वह इस कला में निपुण हैं। 

ये सुपरमॉडल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने हॉट फोटो शेयर करती हैं। पिछले दिनों योग दिवस के अवसर पर भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसे खूब पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इस वीडियो में उन्होंने अपने योगा सेशन के बोल्ड मूव्ज शेयर किए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि नाओमी ने फैन्स के लिए वीडियो शेयर किया है। इससे पहले उन्होंने मैराथॉन का वीडियो शेयर किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था।