मिलान में लक्जरी शॉपिंग ट्रिप पर निकलीं नाओमी कैंपबेल, डेनिम लुक में दिखीं स्टाइलिश

4/6/2024 3:56:19 PM

लंदन: सुपर माॅडल नाओमी कैंपबेल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हसीना जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो मीडिया उन्हें कैप्चर कर लेती हैं। हाल ही में नाओमी कैंपबेल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

 

 

नाओमी कैंपबेल को हाल ही में मिलान में लक्जरी शॉपिंग ट्रिप के दौरान स्पाॅट किया गया। 53 साल की नाओमी का इस दौरान स्टाइलिश लुक देखने को मिला।

 

लुक की बात करें तो हसीना ऑल डेनिम लुक में दिखीं। नाओमी  ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था। हसीना का ये अंदाज देख हर किसी के होश उड़ गए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो नाओमी ने महज 15 वर्ष की उम्र में वर्ष 1985 में अपना मॉडलिंग करिअर शुरू किया था।वह अपने 16वें बर्थडे पर पहली बार ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर दिखीं।  वे 500 से ज्यादा मैग्जीन की कवर गर्ल रह चुकी हैं। नाओमी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। वह बॉब मार्ले और माइकल जैक्सन के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।  

Content Writer

Smita Sharma