19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा 'मिस इंडिया 2023' का ताज, दिल्ली की श्रेया पूंजा रही फर्स्ट रनर-अप

4/16/2023 10:24:43 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमिना मिस इंडिया 2023 को इसका विनर मिल गया है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर यह ताज सजा है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं है, जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी के सिर पर यह ताज सजाया। इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग नंदिनी को इस जीत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक गाउन में नंदिनी गुप्ता बेहद गॉर्जियस लग रही हैं और सिर पर मिस इंडिया का ताज पहनकर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए। उनके चेहरे पर विनर बनने की खुशी साफ झलक रही है। फॉर्मर मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने अपने हाथों से नंदिनी के सिर पर यह ताज सजाया।

 


जहां, राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 की विनर रहीं, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं। 


बता दें, नंदिनी अभी एक मॉडल हैं और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। नंदिनी स्कूल में भी प्रतियोगिताओं और इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं।


बता दें, मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ। इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।

 

Content Writer

suman prajapati