पूरी तरह से फ्लॉप हुई अर्जुन-परिणीति की ''नमस्ते इंग्लैंड'', जानिए अब तक का कलेक्शन

10/24/2018 11:36:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखां पाई है। बीते शुक्रवार को ये फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया है। फिल्म पांच दिनों में सिर्फ 7.15 करोड़ ही कमा पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म का बनाने में करीब 30 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अभी के हालात को देखते हुए ये कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल है। हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है तो ऐसा हो सकता है कि कुछ लोग इसे देखने पहुंचे। लेकिन अभी तक जो आंकड़े आए हैं वो तो ये जता चुके हैं फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास नहीं कर पाएगी।

 


बता दें कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इससे पहले 'इश्कजादे' में नज़र आ चुकी है। इस जोड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन फिल्म ने काफी निराश किया है। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया है और प्रोड्यूसर भी वही हैं। इसे लिखा है सुरेश नायर और रितेश शाह ने। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का खूब प्रमोशन भी किया है लेकिन ये सब काम नहीं आया।
 

Konika