बिकनी फोटोशूट के लिए जानी जाती है ये पहले जमाने की एक्ट्रैस

12/22/2016 4:13:38 PM

मुंबई: पहले जमाने की एक्ट्रैस नलिनी जयवंत की गिनती उन एक्ट्रैसेस में की जाती है, जो अपने अभिनय के साथ बोल्ड फोटोशूट के लिए भी फेमस रही हैं। नलिनी की आज छठवीं पुण्यतिथि है। 18 फरवरी को जन्मी नलिनी का निधन 22 दिसंबर, 2010 को हुआ था। उन्होंने 1941 में मेहबूब खान की फिल्म 'बहन' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। 1965 में आई 'बाम्बे रेस कोर्स' उनकी आखिरी फिल्म थी। 18 साल बाद वे दोबारा फिल्म 'नास्तिक' से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की मां का रोल निभाया था।


आपको बता दें कि इसके बाद उन्होंने किसी भी फिल्म में अभिनय नहीं किया। नलिनी ने 'लाइफ' मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था।