श्री गुरू नानक देव जयंती पर पत्नी और बेटे संग गुरूद्वारे पहुंचे नकुल मेहता, नन्हें सूफी की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

11/8/2022 4:07:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज सिक्खों के पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी की जयंती है। श्री गुरू नानक का ये पर्व देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरू को नमन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर नकुल मेहता अपनी पत्नी और बेटे सूफी को लेकर गुरु घर पहुंचे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


नकुल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा एक्टर अपने बेटे संग गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। इस दौरान नन्हा सूफी अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहा है। नकुल अपने बेटे की क्लाई पर घड़ी सजाते हैं और उनकी वाइफ इस मूमेंट को फोन में सेव करती दिखती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'जुनियर और हमारी ओर से हैप्पी गुरुपूरब।'


View this post on Instagram

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

एक्टर के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस नन्हें सूफी की क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 


बता दें, नकुल मेहता और जानकी के बेटे का जन्म 3 फरवरी 2021 में हुआ था। वर्कफ्रंट पर एक्टर इन दिनों बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati