श्री गुरू नानक देव जयंती पर पत्नी और बेटे संग गुरूद्वारे पहुंचे नकुल मेहता, नन्हें सूफी की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल
11/8/2022 4:07:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज सिक्खों के पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी की जयंती है। श्री गुरू नानक का ये पर्व देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गुरुद्वारे में जाकर गुरू को नमन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर नकुल मेहता अपनी पत्नी और बेटे सूफी को लेकर गुरु घर पहुंचे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
नकुल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा एक्टर अपने बेटे संग गुरुद्वारे में नजर आ रहे हैं। इस दौरान नन्हा सूफी अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहा है। नकुल अपने बेटे की क्लाई पर घड़ी सजाते हैं और उनकी वाइफ इस मूमेंट को फोन में सेव करती दिखती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'जुनियर और हमारी ओर से हैप्पी गुरुपूरब।'
एक्टर के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस नन्हें सूफी की क्यूटनेस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें, नकुल मेहता और जानकी के बेटे का जन्म 3 फरवरी 2021 में हुआ था। वर्कफ्रंट पर एक्टर इन दिनों बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका के एयरस्पेस पर दिखा चीनी जासूसी गुब्बारा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- 3 बसों जितना बड़ा था साइज

जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए राहत... सरकार ने एक साल के लिए बढ़ाई ऋण वसूली की अवधि

Friday special: धन की कमी से जूझ रहे हैं, आज करें ये अचूक उपाय

अदालत के साक्ष्य कक्ष से नकद और सोना चुराने का आरोपी वकील गिरफ्तार