रणवीर सिंह के बाद नकुल मेहता ने भी उतारे कपड़े, अब ''बड़े अच्छे लगते हैं'' फेम एक्टर की तस्वीर ने भी बटोरीं सुर्खियां

7/26/2022 5:08:49 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर कपूर का न्यूड फोटोशूट इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। इस फोटोशूट के कारण रणवीर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो चुकी है। वहीं 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता अक्सर मस्ती करते नजर आते हैं। हाल ही में नकुल ने रणवीर के फेस से खुद के फेस को मॉर्फ (एडिटिंग) करके एक तस्वीर शेयर की है।


इस तस्वीर में हम देख सकते हैं कि नकुल मेहता रणवीर सिंह की तरह न्यूड हैं और कार्पेट पर बैठ कर पोज दे रहे हैं। नकुल ने रणवीर की तस्वीर को एडिट किया है और उनके फेस की जगह अपना फेस लगा लिया है। तस्वीर शेयर करते हुए नकुल ने लिखा- 'अब हेटर्स यह कहेंगे कि मैंने रणवीर सिंह से यह कारपेट उधार लिया हुआ है।' फैंस और स्टार्स नकुल की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। 


बता दें कुल मेहता और रणवीर सिंह ने स्ट्रगलिंग दिनों में एक साथ एक्टिंग क्लासेस ली थीं। आसपास ही दोनों ने एक साथ अपने करियर की भी शुरुआत की। बस फर्क इतना रहा कि रणवीर ने फिल्मी जगत में कदम रखा और नकुल ने टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाया। 

Content Writer

Parminder Kaur