गले में माला..हाथ में बांसुरी..पीली धोती..बाल गोपाल बना नकुल का लाडला, मां यशोदा की तरह जानकी ने सूफी को खूब किया दुलार

8/20/2022 12:31:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 19 अगस्त को पूरे देश भर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते नजर आए। स्टार्स ने बच्चों को कृष्ण कन्हैया बना कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कीं, जो अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच टीवी एक्टर नकुल मेहता की वाइफ जानकी ने भी अपने लाडले की बाल-गोपाल बने की एक वीडियो शेयर की, जो लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि जानकी ने अपने लाडले को माथे पर मुकुट, गले में मोतियों की माला और येलो धोती पहना कर कान्हा की तरह तैयार किया है।

 

हाथ में बांसुरी लिए नकुल का बेटा सूफी बेहद प्यारा लग रहा है और अपने नटखट अंदाज से लोगों का खूब दिल जीत रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)

वहीं जानकी भी अपने लाल को बाहों में लेकर मां यशोदा की तरह लाड लड़ा रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

बता दें कि नकुल मेहता और जानकी ने जनवरी 2012 में शादी रचाई थी। शादी के आठ साल बाद (फरवरी 2022 को) कपल के बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम सूफी है। कपल का लाडला बेहद क्यूट है, जो अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज से लोगों का दिल जीतता रहता है।

 

Content Writer

suman prajapati