''इश्कबाज'' एक्टर के घर गूंजी किलकारी:नकुल मेहता की वाइफ जानकी ने दिया बेटे को जन्म,लाडले का हाथ थाम शेयर की तस्वीर

2/6/2021 2:01:09 PM

मुंबई: सीरियल 'इश्कबाज' एक्टर नकुल मेहता के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। उनकी वाइफ जानकी ने 3 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद नकुल ने अपने इंस्टा पर शेयर की है।

इसके साथ ही उन्होंने लाडले की हल्की सी झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। शेयर की तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी मां की उंगली थामे दिख रहा है। वहीं नकुल बेटे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ नकुल मेहता ने लिखा- तीन फरवरी 2021, ये हम हैं।

बता दें कि नकुल मेहता ने साल 2012 में जानकी संग शादी की थी। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को 9 सालों तक डेट किया। जानकी एक सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं। 

नकुल ने शो प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उनके अपोजिट दिशा परमार नजर आई थी। इस शो में दर्शकों ने नकुल और दिशा कि जोड़ी को काफी पसंद की थी। नकुल इश्कबाज से खूब पॉपुलर हुए। यही वजह है कि नकुल इन दिनों अपने नाम से ज्यादा शिवाय ऑबेरॉय के नाम से जाने जाते हैं। नकुल मेहता ने साल 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला सकी। 

Content Writer

Smita Sharma