जैकी भगनानी के जे जस्ट म्यूजिक ने आहेन वातिश के लव सॉन्ग ''नैन रोंदे रेहेंदे '' को किया रिलीज
10/19/2022 11:31:39 AM

नई दिल्ली। जब से जैकी भगनानी ने अपने बैनर जे जस्ट म्यूजिक के तहत आहेन वातिश के अपकमिंग 'नैन रोंदे रेहेंदे ' गाने का टीजर जारी किया था, दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। और अब आखिरकार मेकर्स दर्शकों के लिए इस दिल छू लेने वाले ट्रैक का फुल वर्जन लेकर हाजिर है।
जैकी भगनानी के जे जस्ट म्यूज़िक से कई कमाल के गाने समाने आने के बाद, दर्शक कुछ दिनों पहले आहेन वातिश के अपने अपकमिंग पंजाबी गीत 'नैन रोंदे रेहेंदे ' का टीजर देखने के बाद उनकी एक और धुन के लिए उत्सुक हैं और अब वे गाने के साथ यहां हैं। जैसा कि टीजर ने हमें इस भावपूर्ण पंजाबी मेलोडी की एक झलक दी थी, यह गाना अपनी अद्भुत रचना के साथ हमारे दिलों पर कब्जा करने के लिए तैयार है और निश्चित रूप से हमारी प्लेलिस्ट में एक टॉप स्थान हासिल करेगा। यह जे जस्ट म्यूजिक का एक और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक है, जिसे सुनना एक अमेजिंग ट्रीट है।
इस बीच, जे जस्ट म्यूजिक ने बोल्ड और क्वर्की रकुल प्रीत स्टारर अपने पहले पैन इंडिया म्यूजिक वीडियो माशूका के लिए सुर्खियां बटोरीं थी। यह गाना एक बड़ी सफलता साबित हुआ और दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा भी गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल