सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य ने खरीदा 15 करोड़ का आलीशान बंगला, अब तक होटल में काट रहे थे दिन

3/29/2023 11:15:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ एक्टर नागा चैतन्य अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर वह चर्चा है। खबरें हैं कि नागा चैतन्य ने हैदराबाद में एक नया आलीशान बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। वो अब इस घर में शिफ्ट हो गए हैं। एक्टर के घर खरीदने की खबरों पर एक आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य खुद का घर खरीदने से पहले एक होटल में रह रहे थे। सामांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद से ही नागा होटल में रहा करते थे। सूत्रों की मानें तो नागा ऐसा इसलिए कर रहें थे क्योंकि वह अपनी प्रॉपर्टी में से सामंथा को एक फूटी कोड़ी भी नहीं देना चाहते थे। और यही वजह रही है कि वह सामंथा से तलाक होने तक होटल में ही रह रहे थे। 


हालांकि नागा के फैंस उनके लिए बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य ने सबसे पॉश कॉलोनी जुबली हिल्स, हैदराबाद में ये घर खरीदा है।
 
बता दें, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य 2021 में एक साथ जुबली हिल्स में रह रहे थे। हालांकि, अक्टूबर, 2021 में दोनों अलग हो गए थे। एक्ट्रेस से  अलग होने के बाद नागा कथित तौर पर एक होटल में रह रहे थे, जबकि सामंथा हैदराबाद में अपने घर में रह रही थीं। अब, एक्टर के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।


 

Content Writer

suman prajapati