आखिरी समय में अकेली रह गई थीं ये एक्ट्रेस, इंडस्ट्री में ''मुड़ मुड़ के न देख गर्ल'' ने सबसे पहले खरीदी थी Rolls Royce कार

5/25/2020 10:41:33 AM

मुंबई: इंडस्ट्री मे 'मुड़ मुड़ के न देख गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस नादीरा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में निगेटिव रोल किए थे। नदीरा को बॉलीवुड की पहली वैंप कहा जाता है। नादिरा पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में निगेटिव रोल किए थे। नादिरा का पूरा नाम फ्लोरेंस एजीकेल नादिरा था। 5 दिसंबर 1932 में जन्मीं नादिरा एक बगदादी यहूदी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। इनके दो भाई अमेरिका और इज्रायल में रहते थे।आज हम इस पैकेज में आपको नादीरा की लाइफ की कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

महबूब खान की फिल्म से मिला ब्रेक
 

नादिरा को साल 1952 में डायरेक्टर महबूब खान ने फिल्म आन से ब्रेक दिया था। इस फिल्म में नादिरा के अपोजिट दिलीप कुमार थे। नादिरा की साल 1949 में सैलेरी 1200 रुपए थी। बाद में ये बढ़कर ढाई हजार रुपए महीना हो गई और आगे चलकर तीन हजार रुपए महीना हो गई थी। उस जमाने में ये काफी ज्यादा सैलेरी हुआ करती थी।

पहली एक्ट्रेस जिसने खरीदी थी Rolls Royce कार 
 

नादिरा बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिसने Rolls Royce कार खरीदी थी। वह अपने घर की इकलौती कमाने वालीं सदस्य थीं। हालांकि, नादिरा कभी भी टॉप एक्ट्रेस में शामिल नहीं हो सकीं थीं। 
 

राज कपूर ने की थी बेइज्जती 

 

नादिरा की राज कपूर के साथ काफी तकरार भी हुई थी। नादिरा ने राज कपूर के साथ शराब पी थी। उस वक्त नरगिस भी वहां मौजूद थीं। शराब पीने के बाद राज कपूर ने नशे में नादिरा की काफी बेइज्जती की थी। इसके बाद उन्होंने कसम खाई कि कभी वह राज कपूर के साथ शराब नहीं पीएंगी। 

उर्दू शायर नख्शाब से की शादी
 

नादिरा ने उर्दू शायर नख्शाब से शादी की थी। ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। इसके बाद नादिरा का नाम मोतीलाल राजवंश से भी जुड़ा था। 

मरते वक्त अकेली रह गई एक्ट्रेस

आखिरी वक्त में उनका परिवार इज्रायल चला गया था और वह भारत में अकेली रह गईं। 9 फरवरी 2006 को नादिरा का निधन हो गया। नादिरा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जोश में देखा गया था।

Smita Sharma