श्रवण राठौर के निधन से टूटे दोस्त नदीम-समीर अंजान, बिलखते हुए बोले-''मेरा शानू चला गया, इतनी जल्दी क्या थी भाई''
4/23/2021 8:42:43 AM

दोस्त श्रवण राठौर के निधन से टूटे नदीम सैफी और समीर अंजान, बिलखते हुए बोले- मेरा शानू चला गया, इतनी जल्दी क्या थी भाई
मुंबई बाॅलीवुड इंडस्ट्री की की फेमस म्यूजिशियन जोड़ी नदीम-श्रवण में से श्रवण कुमार राठौड़ का निधन हो गया है। 67 साल के श्रवण राठौड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वह बीते कई दिनों से मुंबई के रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके लंग्स में पानी भर गया था और हॉर्ट में प्रॉब्लम थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कई कोशिशों के बाद भी श्रवण कुमार की जान नहीं बच सकी।
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रवण के निधन की पुष्टि की। श्रवण के निधन की खबर सुन एक बार फिर बी-टाउन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं दोस्त
श्रवण कुमार राठौड़ के निधन के बाद म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी शॉक्ड हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात करे हुए बिलखते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा- मेरा शानू नहीं रहा। हम लोगों ने साथ में पूरी जिंदगी देखी। हमने अपनी सफलता और अपनी असफलताएं साथ देखीं। हम एक-दूसरे के साथ बड़े हुए। हमारा संपर्क कभी नहीं टूटा था और हमें कभी कोई अलग भी नहीं कर सका। मैं बहुत दुखी हूं और बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं श्रवण के परिवार की मदद करने और उसे आखिरी विदाई देने के लिए भी नहीं पहुंच सकता।
वहीं श्रवण राठौड़ के दोस्त समीर अंजान ने भावुक होते हुए एक चैनल से कहा- 'मेरा दोस्त चला गया। मेरे बोल को संगीत देने वाला, उनको लोगों के दिलों तक पहुंचाने वाला संगीतकार चला गया। इतनी जल्दी क्या थी भाई। भगवान आपको चरणों में स्थान दे। आपके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
श्रवण बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। उनकी और संगीतकार नदीम की जोड़ी बॉलीवुड में काफी हिट थी। 90 के दशक में दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक गाने बनाए थे। दोनों ने पहली बार बॉलीवुड में फिल्म 'जीना सिख लिया' के लिए संगीत दिया था। हालांकि फिल्म 'आशिकी' से उन्हें फेम मिला।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ