नच बलिए-8 के पहले प्रोमो में दिखी दिव्यांका-विवेक की कैमिस्ट्री

3/14/2017 11:14:31 AM

नई दिल्ली: मशहूर रिएलिटी शो ‘नच बलिए 8’ जल्द ही आने वाला है। इस शो का पहला प्रोमो आ चुका है। इस प्रोमो में टीवी की फेमस जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के ऊपर फिल्माए गए इस प्रोमो में दिव्यांका अपने पति को होली की बधाई दे रही हैं और कह रही हैं कि हम इस शो में क्या करेंगे? तो उनके पति ने रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए उनका जवाब दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=A3C-U-kEgZY

दोनों इस प्रोमो में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि नच बलिए-8 का पहला प्रोमो स्टार प्लस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया हैं।