'नच बलिए 9' के कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, बिग बाॅस फेम दीपक-सोमी की बनेगी जोड़ी

3/3/2019 5:16:34 PM

मुंबई: डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जल्द ही शुरु होने वाला है। खबरों के मुताबिक इस बार एक्स कपल्स कंटेस्टेंट्स के रूप में नज़र आएंगे हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। हाल ही में इस शो में में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई है। खबरें हैं कि ये कंटेस्टेंट इस बार शो में हिस्सा ले सकते हैं।  देखिए शो में हिस्सा लेने वाली जोड़ियों की लिस्ट...

 

दीपक ठाकुर-सोमी खान
 
 

रियालिटी शो बिग बाॅस 12 मेें हिस्सा ले चुके दीपक ठाकुर और सोमी खान इस शो में बतर जोड़ी हिस्सा ले सकते हैं। बिग बाॅस में दोनों की जोड़ी को काफी पंसद किया गया था। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं। बता दें कि दोनों जल्द ही भजन सम्राट अनूप जलोटा की म्यूजिक एलबम में नजर आएंगे। 

 

मालिका सिंह-सुमेध मुदगलकर

टीवी एक्ट्रेस मालिका सिंह और सुमेध मुदगलकर भी इस शो में नजर आ सकते हैं। बता दें किु दोनों इन दिनों स्टार भारत के सीरियल राधाकृष्ण में काम कर रहे हैं। इस शीरियल में दोनों की कैमिस्ट्री रको काफी किया ज रहा है। खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 

दृष्टि धामी-नीरज

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी अपने पति नीरज संग इस डांस शो का हिस्सा बन सकती हैं। दृष्टि को आखिरी बार सीरियल सिलसिला बदलते रिश्तों में देखा गया था। साल 2013 में दृष्टि डांस शो 'झलक दिख लाजा 6' की ट्राॅफी अपने नाम की थी।  

सना खान-मेलविन लुईस

बिग बाॅस फेम सना खान इस रियालिटी शो में अपने बाॅयफ्रेंड मेलविन लुईस संग हिस्सा लेंगी। बता दें कि मेलविन एक कोरियोग्राफर हैं। 

रोहन मेहरा-कांची सिंह

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर रोहन मेहरा और कांची सिंह को भी इस शो के लिए साइन किया गया। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। 

अनीता हंसनदानी-रोहित रेड्डी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी जो इन दिनों सीरियरल नागिन 3 में नजर आ रही हैं, वह भी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस शो में नजर आएंगी। अगर दोनों इस शो का हिस्सा बने तो यह रोहित रेड्डी का टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू होगा। 

 

दिव्या अग्रवाल- वरुण सूद

रियालिटी शो स्पिट्सविला से अपनी पहचान बना चुकी दिव्या अग्रवाल इस डांस शो में वरुण सूद के साथ हिस्सा लेंगी।

 

रुबीना दिलाइक- अभिनव शुक्ला

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक को भी नच बलिए सीजन 9 में दिख सकती है। इस शो में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ हिस्सा लेगी। दोनों ने बीते साल शादी रचाई थी। 

रोमिल चौधरी


रियालिटी शो बिग बाॅस 12 मेें हिस्सा ले चुके रोमिल चौधरी भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि रोमिल लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अब देखना यह है कि रोमिल इस सो में पत्नी संग हिस्सा लेंगी या नहीं। 

 

सिद्धार्थ निगम-अनीत कौर 

एक्टर सिद्धार्थ निगम और अनीत कौर जो इन दिनों सीरियल अलाद्धीन में नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को इस शो के लिए साइन किया गया है। 

Smita Sharma