टीवी एक्ट्रैस ने की विदेशी ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी, शेयर की तस्वीरें

7/28/2017 3:55:33 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस आशका गोराडिया ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रैंट गोबल के साथ सगाई कर ली है और साथ ही में आशका ने बताया है कि वह इसी साल के अंत में शादी कर लेंगी। आशका और ब्रैंट की सगाई की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

मशहूर टीवी एक्ट्रैस मौनी रॉय भी आशका की सगाई के फंक्शन में शामिल हुई हैं। आशका ने इन फोटोज में ब्लैक कलर का एक सूट पहना हुआ है और साथ में फलॉवर प्रिंट दुप्पटा लिया हुआ हैं। वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ ब्रैंट ने भी ब्लू कलर का कूर्ता और व्हाइट टराउजर पहना हुआ है। दोनों सिंपल लुक में काफी उच्छे लग रहें हैं।

आशका ने मेंहदी वाली फोटो भी शेयर की हैं जिसमें वह मेंहदी वाले हाथ दिखाते हुए नजर आ रही हैं। 

बता दें कि ब्रैंट ने क्रिसमस के मौके पर आश्का को प्रपोज किया था। आश्का और ब्रैंट की जोड़ी ने मशहूर डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में भी हिस्सा ले चुके हैं।