महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली फिल्म Naar Ka Sur का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

8/1/2022 12:34:46 PM

नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली फिल्म 'नार का सुर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन कुलदीप कौशिक ने किया है, जिसमें भिनेत्री दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आ रही हैं।

 

 

फिल्म 'नार का सुर' की कहानी उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश में न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म की प्रत्येक कहानी में यह संदेश है कि महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती को पार कर सकती हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली 12 महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से चुना गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News