सीरियल ''नागिन 3'' का फर्स्ट लुक आया सामने, नजर आया करिश्मा तन्ना का अलग अंदाज
4/9/2018 1:24:51 PM
मुंबई: टीवी सीरियल 'नागिन 3' जल्द ही छोटे पर पर्दे पर वापसी करने वाला हैं। आज इस सीरियल की निर्माता एकता कपूर ने 'नागिन 3' की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'बिग बॉस' के जरिए पहचान बनाने वाली करिश्मा तन्ना 'नागिन 3' में नजर आएंगी। आज एकता ने करिश्मा तन्ना का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
A post shared by Ekta Ravi Kapoor (@ektaravikapoor) on
'नागिन' फेम मौनी रॉय और अदा खान नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगी।कुछ समय पहले ही 'नागिन 3' का टीजर भी जारी किया गया था लेकिन उससे ये साफ नहीं हो पाया था कि नागिन के रूप में कौन सी अभिनेत्री हैं। ऐसी खबरें हैं कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रैस अनीता हंसनंदानी सीजन 3 में नेगेटिव रोल प्ले करेंगीं। इसके अलावा पर्ल वी पूरी और सुरभि ज्योति भी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुई दिखेंगी।
बता दें कि 'नागिन' के दोनों सीजन टीआरपी के मामले में टॉप पर रहे हैं। नागिन के रूप में मौनी रॉय के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब करिश्मा तन्ना उनकी जगह ले रही हैं। करिश्मा इससे पहले फिल्म ग्रैंड मस्ती में नज़र आ चुकी हैं। इससे अलावा टीवी पर भी करिश्मा तन्ना 'बिग बॉस' सहित कई रिएलिटी शोज में भी दिख चुकी हैं।
Stay tuned for the return of Naagin, coming very soon on Colors TV! pic.twitter.com/h7o43X13FG
— Colors TV UK (@ColorsTVUK) January 2, 2018