SHOCKING! रेप मामले में फंसे एक्टर पर्ल वी पूरी, देर रात मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

6/5/2021 7:35:05 AM

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री बीते कई दिनों से काफी सुर्खियों में है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम  करण मेहरा और निशा राव का मामला कुछ दिनों से चर्चा में था। निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी बीच अब  एकता कपूर के शो 'नागिन 3' एक्टर पर्ल वी पुरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पर्ल वी पूरी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पर्ल वी पुरी को 4 जून की देर रात में गिरफ्तार किया गया जब महिला और उसके परिवार ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पर्ल फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा अभी तक और जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट जब उन्होंने पर्ल को इस मामले में मैसेज किया तो एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

पर्ल वी पुरी ने साल 2013 में शो दिल की नजर से खूबसूरत से एक्टिंग की शुरुआत की हालांकि उन्हें पहला लीड रोल शो फिर भी ना माने बदतमीज दिल से मिला।इसके बाद वह नागार्जुन एक योद्धा और बेपनाह प्यार में नजर आ चुके हैं।फिलहाल पर्ल टीवी शो ब्रह्मराक्षस 2 में अंगद मेहरा का किरदार निभा रहे हैं।

Content Writer

Smita Sharma