100 से ज्यादा स्पॉट बॉय की मदद के लिए आगे आए नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी, सीधा बैंक खातों में ट्रांसफर किए पैसे

6/2/2020 11:01:57 AM

मुंबई: कोरोना वायरस जैसे संकट के समय में सरकार के साथ-साथ स्टार्स भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बाॅलीवुड और टीवी स्टार्स हर ढंग से उन लोगों की मदद कर रहे हैं तो जो अपनी रोजमर्रा के काम से हुई आय पर ही निर्भर थे। अब हाल ही में टीवी एक्टर और नागिन-3 स्टार पर्ल वी पुरी ने जरूरतमंदों की मदद की है। पर्ल वी पुरी ने अपने साथ टीवी शोज में काम करने वाले स्पॉट बॉय की लिस्ट निकाली है और सीधे उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर की है।  एक इंटरव्यू में पर्ल वी पूरी ने बताया-'मुझे कुछ दिन से स्पॉट बॉयज से कुछ कॉल आ रहे थे जो मेरे टीवी शो का हिस्सा थे। उन लोगों ने बताया था कि वो लॉकडाउन के कारण समस्याओं और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। मैंने सोचा कि इंडस्ट्री में उनके जैसे और भी बहुत से लोग होंगे।

तब मुझे लगा कि अपनी क्षमता के अनुसार मैं जो कुछ भी कर सकता हूं वो करना चाहिए। ऐसा लगा कि उनकी मदद करना मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने स्पॉट बॉयज की पूरी सूची निकाली जिसमें उनके नाम शामिल था। संपर्क करके सबसे बैंक विवरण मांगे। मुझे जो सूची मिली उसमें 100 से अधिक नाम थे, वो लिस्ट भी एक विशेष प्रोडक्शन हाउस की थी। मैंने तुरंत उनके खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए, जो कि मैं इन परिस्थितियों में कर सकता था।'

काम की बात करें तो पर्ल वी पूरी 'नागिन 3' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। पर्ल 'बेपनाह प्यार', 'फिर भी न माने बदतमीज दिल' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। 
 

Smita Sharma