सिल्क साड़ी..सोने के गहने गोद भराई में रानी की तरह सजी ''ना आना इस देस लाडो'' फेम नताशा शर्मा, शादी के 10 साल बाद मां बनेगी एक्ट्रेस

7/4/2022 3:25:30 PM

मुंबई: टीवी शो 'ना आना इस देस मेरी लाडो' फेम नताशा शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। नताशा शर्मा शादी के 10 साल बाद आदित्य रेडिज संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। हाल ही में नताशा की गोद भराई हुईईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की।

तस्वीरों में Mom To Be एक्ट्रेस ग्रीन सिल्क साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। गोल्डन चोकर, नेकलेस, मांग टीका, गोल्ड के कड़े, हरी चूड़ियां एक्ट्रेस के लुक को चार चांद लगा रहे हैं। इस दौरान नताशा ने गले में व्हाइट फूलों का हार पहना था। 

इन तस्वीरों को साझा करते हुए वीडियो क्रिएटर और एक्ट्रेस की बड़ी बहन श्वेता शर्मा ने लिखा-'मुझे अभी भी बहुत अच्छे से याद है, मैं 5 साल की थी और मां आपको इस दुनिया में लाईं। ये मेरे लिए सबसे अच्छा तोहफा था। अब समय आ गया है कि, आप मुझे मासी बनाने जा रही हैं, जो मेरा सौभाग्य है।'

वहीं होने वाली मां ने इस दौरान का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- हमेशा मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाने के लिए धन्यवाद मां-पापा। आप दोनों हमारे जीवन में एक आशीर्वाद की तरह हैं।

अपने इस खास दिन पर नताशा ने अपनी दीदी और भैया को भी थैंक्स बोला। अपनी दीदी और भैया के साथ का एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, ''दीदी और विशाल भैया, आप दोनों हमारे दिलों में एक बहुत ही खास जगह रखते हैं। हमेशा गर्मजोशी, प्यार और हंसी के साथ हमारे खास पलों को और भी खास बनाने के लिए धन्यवाद। आपको पाकर धन्य महसूस होता है। हर गुजरते साल के साथ आपके लिए मेरा प्यार बढ़ता रहेगा। मेरी प्यारी मीठी शोना को ढेर सारा प्यार।''

आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात  सीरियल 'ना आना इस देस लाडो' के सेट पर हुईं थी। हाइट की तरह ही दोनों की बैकग्राउंड में भी अंतर था लेकिन उनके प्यार ने हर मुश्किल का सामना किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌼Natascha (@natasha_sharma_redij)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌼Natascha (@natasha_sharma_redij)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌼Natascha (@natasha_sharma_redij)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌼Natascha (@natasha_sharma_redij)

 

 

Content Writer

Smita Sharma