Sushant Case: उठ गया पर्दा, सुशांत के सुसाइड के वक्त नजर आई संदिग्ध महिला रिया चक्रवर्ती की है करीबी

8/17/2020 4:48:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह केस में पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर के सुसाइड के दौरान एक संदिग्ध महिला उनकी बिल्डिंग से जाती हुई दिखाई थी, लेकिन अभी तक उस महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब उस मिस्ट्री गर्ल का पता चल गया है। 


सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में जिस मिस्ट्री गर्ल की बात की जा रही थी वो रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती की फ्रेंड जमीला हैं और वो सुशांत की मौत की खबर सुनकर प्रियंका खेमानी और महेश शेट्टी संग उनके घर पहुंचीं थीं।


पुलिस ने उस वक्त उसे अंदर जाने नहीं दिया था। जिसके कारण जमीला सुशांत के स्टाफ से ही मिलकर निकल गई थीं। वीडियो में लड़की ब्लू और व्हाइट कलर के कपडों में नजर आई थी। वीडियो में ये भी पता चला है कि जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।


इस मामले में सुशांत के वकील का कहना था कि अगर उस वक्त कोई व्यक्ति उस लड़की से बात कर रहा है और वो गायब हो जाती है तो अवश्य वो कोई संदिग्ध ही है। उसका पता लगाना जरूरी है। अब मिली जानकारी के मुताबिक यही कहा जा रहा है कि वो लड़की रिया के भाई शौविक की फ्रेंड जमीला ही है। 

बता दें सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को बांद्रा में निधन हो गया था। सुशांत की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी पंखे पर लटकी हुई मिली थी। लोगों का मानना है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की है, उनका मर्डर हुआ है। पुलिस से लेकर सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि इस मामले का असली राज क्या है।
 

 

Edited By

suman prajapati