BB OTT: -''शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के तलाक के बाद शो में वापस आईं शमिता''-मूस जट्टाना के इस कमेंट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

8/16/2021 3:09:54 PM

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी' में जब बाॅलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की हुईं तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था और कहा था कि मुश्किल वक्त में उन्होंने बहन शिल्पा शेट्टी  का साथ छोड़ दिया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल की हवा खा रहे हैं। यहीं वजह है कि ऐसे वक्त में शमिता का शो में आना लोगों का खटखटा था।

वहीं अब शमिता के घर में एंट्री के बार शो के अंदर भी  उनकी बहन शिल्पा और जीजा राज कुंद्रा  वाला मुद्दा गर्मा गया है। कंटेस्टेंट मूस जट्टाना ने शमिता शेट्टी और उनकी बहन शिल्पा के मामले को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया कि लोग भड़क गए हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मूस जट्टाना को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bigg Boss 15 (@biggboss15.colorstv)


'बिग बॉस ओटीटी' की लाइव फीड वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मूस जट्टाना, प्रतीक सहजपाल से कह रही हैं- 'शमिता शेट्टी ने पहला शो 'बिग बॉस 3' छोड़ दिया था क्योंकि उसकी सिस्टर (शिल्पा शेट्टी) की मैरिज थी और अब यह डिवोर्स के बाद वापस आई है।' यह कहकर वह जोर से हंसने लगती हैं।

इस वीडियो को देख लोग मूस जट्टाना को बेहद बुरा-भला कह रहे हैं। कोई उन्हें 'बदतमीज' कह रहा है और तो कोई 'थर्ड क्लास लेडी' बता रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि मूस जो भी कह रही हैं वह कहीं ना कहीं सच भी है।


बता दें कि शमिता शट्टी 2009 में 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि उस वक्त उन्होंने बहन की शादी के चलते शो बीच में ही छोड़ दिया। अब जब शमिता ने 'बिग बॉस' के घर में दोबारा एंट्री की है तो इस वक्त उनकी बहन और जीजू एक अलग विवाद में फंसे हैं। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  इस घटना के बाद से शिल्पा शेट्टी ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के शूट से दूरी बना ली है।

Content Writer

Smita Sharma