फैंस को एक और बड़ा झटकाः म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों से थे पीड़ित

5/7/2021 11:16:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस के लिए हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर वनराज भाटिया का निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई स्थित उनके आवास में हुआ है। वह 93 साल के थे। उनके निधन से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है। स्टार्स से लेकर फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari


93 साल के वनराज पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह इन दिनों मुंबई में अकेले अपने हाउस हेल्प के साथ रह रहे थे।

PunjabKesari


वनराज ने अपने करियर में ‘मंथन’, ‘भूमिका’, ‘जाने भी दो यारों’, ’36 चौरंगी लेन’ और ‘द्रोहकाल’ जैसी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया था, जिससे वह काफी लोकप्रिय हुए। 1988 में टीवी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तमस’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सृजनात्मक व प्रयोगात्मक संगीत के लिए 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। साल 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News