संगीतकार खय्याम को हृदयनाथ मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया  सम्‍मानित

10/27/2018 2:39:09 PM

मुंबई: प्रसिद्ध संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होने कई क्लासिक्स संगीत से अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इन फिल्मों को आज भी याद किया जाता है और हमेशा किया जाएगा। प्रसिद्ध संगीतकार 'खय्याम' को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। बीते दिन ही खय्याम को  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें उनके लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए दिया गया है। 91 साल के ख़य्याम अपनी दौर के एक बुलंद संगीतकारों में से हैं और उन्होंने फ़िल्मों के लिए एक से बढ़कर एक अद्भुत धुनें रची हैं। देवेंद्र ने खय्याम को यह पुरुस्कार दिया और कहा कि खय्याम साहेब 92 साल के यंग हैं। इनको सम्मान करना मेरे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही उन्हें एक लाख रुपए का एक चेक भी दिया गया।

ख्य्याम के अन्य सम्मान की बात करें तो उन्हेंतीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है और उन्हें साल 2011 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। वहीं बीते दिन खय्याम साहब तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने सिनेमा कामगारों की भलाई के लिए अपनी सारी संपत्ति दान करने की घोषणा की थी। 

बता दें कि उन्हें यह सम्मान ह्र्दयनाथ मंगेशकर के 81 वें जन्मदिन और हृदयेश आर्ट्स के 29वें वर्षगांठ के अवसर पर दिया गया। हृदयनाथ मंगेशकर दिग्गज गायिका लता, आशा, उषा और मीना के एकलौते भाई हैं। इनके पिता महान संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर थे। ख्य्याम के अलावा इस पुरस्‍कार से भारतरत्‍न लता मंगेशकर, बाबासाहब पुरंदरे, आशा भोसले, अमिताभ बच्‍चन, सुलोचना लाटकर, पंडित जसराज, जावेद अख्‍तर, ऑस्‍कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान आदि को सम्मानित किया जा चुका है। 
 

Neha