शादी के 11 साल बाद पत्नी से अलग हुए एआर रहमान के भतीजे जीवी प्रकाश कुमार, बोले-''मानसिक शांति के लिए ये सबसे अच्छा फैसला''

5/14/2024 9:28:39 AM

मुंबई: मनोरंजन जगत में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। अब तक कई स्टार कपल अलग हो चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ये और कोई नहीं बल्कि ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के भतीजे, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर जीवी प्रकाश कुमार हैं।

PunjabKesari

जी हां, जीवी प्रकाश कुमार और उनकी पत्नी सैंधवी ने अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों शादी के 11 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं।

PunjabKesari

 

हाल ही में जीवी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दोनों ने आधिकारिक बयान जारी कर अपने फैंस को अपने फैसले की जानकारी दी।दोनों ने अपने बयान में कहा- 'बहुत सोचने के बाद, सैंधवी और मैंने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। एक दूसरे के प्रति आपसी सम्मान को बरकरार रखते हुए हमारी मानसिक शांति और बेहतरी के लिए ये सबसे अच्छा फैसला है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by G.V.Prakash Kumar (@gvprakash)

;

 

 

उन्होंने आगे लिखा-'हम मीडिया, दोस्तों और फैंस से अनुरोध करते हैं कि हमारी जिंदगी में इस गहन व्यक्तिगत परिवर्तन के दौरान हमारी प्राइवेसी को समझें और उसका सम्मान करें। इसको मानते हुए कि हम अलग हो रहे हैं। हमारा मानना है कि ये एक-दूसरे के लिए सबसे अच्छा निर्णय है। इस मुश्किल समय में आपकी समझ और समर्थन बहुत मायने रखता है। धन्यवाद।' उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


जीवी प्रकाश कुमार और सैंधवी ने साल 2013 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों साल 2020 में एक बच्ची के माता-पिता बने।अब शादी के 11 साल बाद दोनों ने एक दूसरे अलग होने का फैसला लिया हालांकि इस खबर को सुनने के बाद उनके काफी निराश हैं।


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News